उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के तक्कीपुर मड़इया गाँव में पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर। बाइक में टक्कर लंगने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाने के रतनपुर मजरे जाफरगंज निवासी घनश्याम का पुत्र लवकुश बाइक से किसी काम के लिए बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह तक्कीपुर मड़इया गांव के बीच पहुंचा तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह रॉड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share