उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाने के समीप एनएच-2 में रविवार की सुबह बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाने के बढ़ौरी गांव निवासी स्व. सुखलाल का 55 वर्षीय पुत्र राम किशोर रिश्तेदारी में बिंदकी गया था।

आज सुबह लौटते समय जब वह कल्यानपुर थाने के समीप पहुंचा उसी समय मलवां थाना क्षेत्र के बड़ी बगिया गांव निवासी राम जियावन का 18 वर्षीय पुत्र विजय पाल बाइक लेकर जा रहा था। तभी दोनों में भिड़ंत हो गई जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने विजय पाल की हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया।: – सरवरे आलम की रिपोर्ट
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!