G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के बिहार ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों के न बैठने से ग्राम प्रधानों में आक्रोश पनप रहा है। प्रधानों का आरोप है की अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जनता के प्रति उनकी जवाबदेही नहीं है जो कि ग्राम प्रधान जनता के प्रति जवाबदेह है। ऐसे में गांव का विकास कार्य रुक गया है। जिन ग्राम प्रधानों ने अपने अपने गांव में कार्य करवा दिया है। उसका पेमेंट नहीं हो रहा है। इससे प्रधानों के सामने विकट समस्या पैदा हो गई है। जिससे नाराज होकर दर्जनों ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं।

प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी उर्फ सुग्गा तिवारी ने कहा है कि यह हमारा धरना अनिश्चितकाल रहेगा। जब तक अधिकारी कर्मचारी अपने अपने कार्यालय में बैठे नहीं तथा जनता का काम नहीं करेते, तब तक हमारा धरना चलता रहेगा। बिहार ब्लॉक कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि अधिकारियों को न तो गांव के विकास की फिक्र है न ही जनप्रतिनिधियों की समस्याओं की फिक्र है। जनहित के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जिलाधिकारी महोदय तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदया जरा बिहार ब्लॉक में भी दृष्टि डालें। जिससे स्थिति और बिगड़ने से बचाएं तथा अधिकारियों ग्राम प्रधानों के बीच फिर से सामंजस्य तथा विकास कार्य संचालित हो सकता है।: – शहबाज खान की खास रिपोर्ट
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share