G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण एवं मुआवजे में हो रही समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी अपने तहसील क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में काश्तकारों की जो समस्याएं है, को नेशनल हाईवे के पदाधिकारी से समन्वय बनाकर काश्तकारों की समस्याओं का निराकरण कराकर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कराया जाय।

उन्होंने कहा कि जिन कास्तकारों को अपने भवन का मुआवजा मिल चुका है परंतु अभी ध्वस्तीकरण नही किया गया है, को नोटिस देते हुए भवन का ध्वस्तीकरण का कार्य कराया जाय। उन्होंने कहा कि जमीन संम्बंधी समस्याओ का निराकरण नियमानुसार कराते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य फौरी तौर पर कराया जाय ताकि यातायात सुगम बन सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक, उपजिलाधिकारी सदर नन्दप्रकाश मौर्या, खागा मनीष कुमार, बिन्दकी अंजू वर्मा, एनएचआई पदाधिकारी सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share