G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के गंगईपार गांव में खेत में काम कर रहे 42 वर्षीय किसान की टूटकर नीचे पड़ी एचटी लाइन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गंगईपार गांव निवासी नजीर का पुत्र कासिम खेत में काम कर रहा था वही विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते टूटकर नीचे पड़े एचटी लाइन की चपेट में कासिम आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share