G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चक्की नाका के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 48 वर्षीय अधेड़ की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिन्दकी केातवाली क्षेत्र के सेलावन गांव निवासी स्व0 रोशन लाल का पुत्र शैलेन्द्र चक्की नाका के समीप रेलवे लाइन पार कर रहा था इसी बीच आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share