G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के रोशनपुर गाँव मे संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर फांसी के फंदे से महिला का शव लटकता देख हड़कम्प मच गया। बात घर से बाहर निकली तो पड़ोसियों ने मृतिका के मायके घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मृतिका के परिजनों पुलिस को सूचना दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज वैधानिक कार्यवाई में जुट गई है। मृतिका के चाचा चाँदपुर थाना क्षेत्र के केवटरा भैसा गाँव निवासी राजकुमार ने बताया हम लोगो ने अपनी भतीजी मेनका देवी की शादी जहानाबाद थाना क्षेत्र के रोशनपुर गाँव निवासी कामता के साथ 2012 में हिन्दू रीतिरिवाज व दान दहेज के साथ कि थी।

दामाद कामत शराब पीने का आदी निकला जिसके चलते वह आये दिन हमारी भतीजी मेनका देवी के साथ ज़राज़रा से बात पर मारपीट करता था। जिसकी एक बार पुलिस में शिकायत भी करनी पड़ी थी। इसी बीच हमारी भतीजी मेनका देवी के दो लड़के नयन सिँह / नयनसू और एक लड़की मोहनी का जन्म हो जाने से वह पति की प्रताड़ना सहने को मजबूर हो गई। उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए आज उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर उसके शव को फाँसी पर लटका कर आत्म हत्या का रूप देने का प्रयास किया है। हम लोगो ने 6 लोगो के खिलाफ हत्या किए जाने की पुलिस तहरीर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share