उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव के समीप गुरूवार की सुबह अंतिम संस्कार के बाद पैदल घर वापस आ रहे 37 वर्षीय युवक को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी स्व. बाबूलाल का पुत्र करन सिंह बुधवार की शाम पड़ाव गांव में रिश्तेदारी में निधन हो गया था। आज सुबह वह अंतिम संस्कार कर पैदल घर वापस आ रहा था। जब वह रामपुर के समीप पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दिया।

जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!