उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों के दौरान दो लोग घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पहनी गांव निवासी रामसुमेर का 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक ई-रिक्शा से हथगाम थाना क्षेत्र के मनमोहनपुर जा रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट जाने से बुरी तरह घायल हो गया।

इसी प्रकार इसी थाना क्षेत्र के मनमोहनपुर गांव निवासी बैजनाथ का 25 वर्षीय पुत्र आशुतोष बाइक से शहर जा रहा था। जैसे ही वह पिलखिनी गांव के समीप पहुंचा तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला सप्ताल में भर्ती कराया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!