उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सिलतानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमपुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से जहॉ बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई वही पिता बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के लिये नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार हथगांव थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी स्व0 शिवशरन का 55 वर्षीय पुत्र राजकुमार अपने पुत्र महेन्द्र के साथ बाइक द्वारा निमंत्रण में जा रहा था। जैसे ही यह लोग सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के प्रेमपुर के समीप पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे पुत्र महेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। वही पिता राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिये नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!