उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत दो दिवसीय कृषकों के प्रशिक्षण का आयोजन राजकीय अलंकृत उद्यान कम्पनीबाग में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह द्वारा करते हुए कृषकों का अभिनन्दन कर विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषकों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने एवं अनुदान प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। डॉ० पृथ्वीपाल वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव द्वारा कृषको को फल वाली फसलों के साथ कृषकों को के०सी०सी के बारे में विस्तार से बताया गया। कृषको को उद्यान रोपण से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। सुनील कुमार स० उ०नि० द्वारा कृषको को सरकार की मंशानुसार सब्जी एवं फलों की फसलों को जैविक कीटनाशक, जौविक जिंक व जैविक खाद से करने तथा जैविक खाद तैयार करने की जानकारी विस्तार से दी गयी। कृषको को जीवामृत बनाये जाने की विधि भी बतायी गयी तथा कृषकों को अगेती सब्जियों की खेती करने की जानकारी देते हुए आय में बढ़ोतरी करने का सुझाव दिया गया। किसानों को कहा गया कि नर्सरी को लोटनल पॉली हाऊस या एक्सीलेन्स सेन्टर से पौध तैयार कर समय से एक माह पूर्व ही रोपित कर लें जिससे कि बाजार में पहले पहुँचने से कीमत अच्छी प्राप्त होती है।

डॉ० संजय कुमार पाण्डेय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव द्वारा कृषको को गुणवत्ता परक औद्यानिक खेती करने तथा फसलों के अवशेष को पशु चारे के रूप में कैसे प्रयोग में लाया जा सकता है का सुझाव दिया गया। धर्मेन्द्र सिंह, योजना प्रभारी द्वारा कृषको को प्रक्षेत्र में बीज उत्पादन हेतु मटर धनिया, मेथी, आलू आदि बुवाई से पहले बीज का शोधन करने तथा अपने प्रक्षेत्र पर प्रति एकड़ एक किलो ग्राम टाइको डर्मा से भूमि का शोधन करने की एवं बीज का चयन एफ वन या ब्रीडर बीज खरीद कर बोये जिसका प्रमाणीकरण कराने हेतु रजिस्ट्रेशन कराकर सर्टीफाइड बीज उत्पादन करने से कृषको को गुणवत्ता युक्त बीज मिलने तथा आमदनी दोगुना करने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक शिव सिंह, दुर्गेश सिंह एवं क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!