उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिजाईपुर पुलिस चौकी के समीप एक तेज रफ्तार चार पहिया अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमनी गाँव निवासी चेतराम का 25 वर्षीय पुत्र शिव सागर किसी काम के शिलशिले से बाइक द्वारा किसनपुर गया था।

वहाँ से वापस अपने घर आते समय रास्ते मे बिजाईपुर पुलिस चौकी के समीप एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दिया। बाइक में टक्कर लगने से चालक शिव सागर रोड पर गिर गया। टक्कर लगने व रोड पर गिरने से उसका पैर टूट गया और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके का फायदा उठाते हुए चार पहिया वाहन घटना करने के बाद मौके से फरार हो गया।

स्थानी लोगो से मिली सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया। जहां डियूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!