उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम मडफा बांदा सागर रोड में अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 27 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे इलाज के लिये बिन्दकी सीएचसी ले जाया गया जहॉ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाने के अजमतपुर गांव निवासी स्व0 जितेन्द्र सिंह का पुत्र रोमित सिंह बाइक द्वारा किसी काम से जा रहा था। जब वह मडफा बांदा सागर रोड पर पहुंचा उसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके में पहुंचे परिजन सरकारी एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिये बिन्दकी सीएचसी ले गये जहॉ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!