उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एनएच-2 ओवरब्रिज पर ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मारने के बाद बाइक से जा भिड़ा जिसमें 27 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। वही उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया जहॉ उसकी हालत गंभीर देख कानपुर के लिये रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर कस्बा निवासी रामचरन का पुत्र मंदीप पाल अपने 28 वर्षीय चचेरे भाई मनीष पुत्र स्व0 बच्चन के साथ बाइक से शहर किसी काम से आया था।

वापस लौटते समय जैसे ही यह लोग थरियांव थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज एनएच-2 में पहुंचे तभी तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ट्रैक्टर से टकराने के बाद बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे मंदीप पाल की घटना स्थल पर मौत हो गई वही मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिये जिला अस्पताल में पहुंचाया जहॉ इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुये कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिये रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।: – सरवरे आलम की रिपोर्ट
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share