उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गाँव के समीप प्राईवेट बस की चपेट में आ जाने से पैदल जा रहे 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी रमेश सिंह का पुत्र पंकज सिंह पैदल किसी काम से जा रहा था जब वह बेरा गढ़ीवा गाँव के पास पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही बस ने उसे रौंद दिया।

जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वही चालक मौके पर बस छोड़कर भाग जाने में सफल रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!