उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ NH2 पर एक तेज रफ्तार डम्पर ने पैदल जा रहे फैक्ट्री कर्मचारी को टक्कर मार दिया। डम्पर की टक्कर लगने से कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के भुसीपुर मजरे रिठवाँ गाँव निवासी दुर्गा प्रसाद यादव का 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप यादव मलवा थाना क्षेत्र की एक लोहा फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा था।

आज भी वह अपनी फैक्ट्री से काम कर वापस घर जाने के लिए निकला था। तभी उसको कोराई मोड़ NH2 पर एक तेज रफ्तार डम्पर ने उसको टक्कर मार दिया। डम्पर की टक्कर लगने से कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बताते चले कि मृतक प्रदीप के पाँच छोटे भाई बहन है। और वह घर मे सब से बड़ा था अभी आठ माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। मौत की खबर जब मृतक के परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share