G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियाव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गाँव के समीप रोड किनारे खडे वाहन का इंतिज़ार कर रहे 40 वर्षीय युवक को बेकाबू बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार असोथर कस्बा निवासी इन्द्रनारायण द्विवेदी का पुत्र अजय कुमार द्विवेदी जो थरियाव थाना अर्न्तगत निमत्रण में आया था।

वापस घर जाने के लिए वह बहरामपुर रोड किनारे वाहन का इंतिज़ार कर रहा था इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे अजय की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हादसे के बाद मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share