उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड लक्ष्मनपुर के समीप सडक हादसे में घायल 23 वर्षीय युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के ऐझी गांव निवासी स्व0 सहदेय का पुत्र राकेश बाइक द्वारा किसी काम से निकला था जब वह राधानगर थाने के गाजीपुर रोड लक्ष्मनपुर के समीप पहुचा तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से घायल हो गया सूचना पाकर मौके पर पहुची सरकारी एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुचाया। जहा इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दियां वही सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक के परिजनो ने यह बताया कि वह घर से यह कहकर निकला था कि किसी काम से जा रहा है। उसके बाद हदशे कि खबर मिली है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!