उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पन्थुवा मजरे रमवा में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय महिला ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार राधानगर थाने के पन्थुवा मजरे रमवा गांव निवासी मुन्नू की पत्नी अन्जू देवी ने संदिग्ध अवस्था में गुरूवार की देर शाम घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!