उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी गाँव के समीप सड़क पार कर रहे 48 वर्षीय युवक को विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके में ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लकड़ी गांव निवासी बासदेव सिंह का पुत्र महेन्द्र कुमार रिश्तेदारी से घर आया था और कुछ ही देर बाद पैदल किसी काम से जा रहा था। जब वह सड़क पार करने लगा उसी समय विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सीमा सिंह, 21 वर्षीय पुत्री दीपिका सिंह, 16 वर्षीय पुत्री शिखा, 15 वर्षीय स्वाती व 7 वर्षीय पुत्री नैंसी छोड़ गया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के साले कुलदीप व संदीप ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!