उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु मण्डलायुक्त प्रयागराज मण्डल प्रयागराज विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज चन्द्र प्रकाश ने संयुक्त रूप से राजकीय इण्टर कालेज में नगर पालिका परिषद सदर, नगर पंचायत बहुआ व असोथर हेतु बनाये गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का स्थलीय जायजा लिया। मंडलायुक्त ने कहा कि मतगणना स्थल पर समय से बैरिकेडिंग करा ली जाय।

उन्होंने सभी मूलभूत सुविधाओं को देखा और कहा कि प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेय जल, शौचालय, प्रवेश-निकास आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखे। साथ ही मतगणना टेबलों को समय से लगवा लिया जाय। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन कराते हुए मतगणना सकुशल व निष्पक्ष ढंग से करायी जाय।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रुति, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन/मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार सदर सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share