G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के रायपुर मुआरी गाँव में बुधवार की देर शाम सदिंग्ध अवस्था में महिला ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार रायपुर मुआरी निवासी चन्द्रपाल की 29 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी ने बुधवार की देरशाम घर के अन्दर उस वक्त फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। जब घर के सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी परिवार के ही लोगो की नजर जब कमरे मे गयी तो सुमित्रा का शव फांसी पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share