G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा झंडा फहराने के उपलक्ष्य में उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश ने जिला कारागार के माननीय जेल अधीक्षक मो०अकरम खान के दिशा निर्देश में बन्दी महिलाओ व पुरुषों से राष्टीय ध्वज का निर्माण कराने हेतु सहमति प्रदान की गई है जिसके अन्तर्गत उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश ने जेल अधीक्षक मो० अकरम खान को प्रथम चरण में 6 थान तिरंगे के कपड़े उपलब्ध कराये गए है। जिससे जिला कारागार में बन्दी महिलाओ व पुरुषों द्वारा तिरंगे झंडे बनाये जायेगे 1 हजार राष्टीयध्वज का निर्माण कराते हर घर तिरंगा अभियान को गति प्रदान की जायेगी।

जेल अधीक्षक मो० अकरम खान ने कहा हर घर तिरंगा पर्व को धूमधाम से मनाने में बन्दियों के सहयोग से तिरंगे झंडे का निर्माण कराया जा रहा है। व्यापार मण्डल संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा समस्त पदाधिकारियों/व्यापारियों के सहयोग से एक हजार झंडे का निर्माण कराते हुए हर घर तिरंगा का वितरण किया जाएगा इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, दीक्षित, अशरफ अली, शिवम कुमार मौजूद रहे।

By

Share
Share