उत्तर प्रदेश फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव में स्थित दूध फैक्ट्री के अंदर एक तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को टक्कर मार दिया। पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ननदौली गांव निवासी छत्रपाल का 21 वर्षीय पुत्र संजय अपने फूफा मनोज को दरवेशाबाद दूध फैक्ट्री खाना देने गया था। जहां फैक्ट्री के अंदर एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसको टक्कर मार दिया। जिसके चलते संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!