उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव में एक महिला ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो तुरंत सरकारी एंबुलेंस से महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी स्वर्गी प्रकाश की 40 वर्षीय पत्नी राजकुमारी ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी महिला की पुत्रियों को हुई तो मोहल्ले पड़ोस की महिलाओं को बताया।

ग्रामीणों ने सरकारी एंबुलेंस को बुलाकर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही मोहल्ले पड़ोस की साथ में आई महिलाओं ने बताया की राजकुमारी के पति का देहांत हो चुका है। वह दो जवान बेटियों के साथ घर पर रहती है। जिसके चलते महिला तनाव में रहती थी आज घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जानकारी होने पर हम लोग उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!