G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के बेनी नर्सिंगपुर गांव में एक युवक पेड़ पर चढ़कर कटहल तोड़ रहा था। तभी उसका पैर पेड़ से फिसल गया और वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजन उसको उठाकर घर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेनी नरसिंगपुर गांव निवासी राम शंकर का 44 वर्षीय पुत्र दिनेश कटहल के पेड़ पर चढ़कर कटहल तोड़ रहा था। तभी पेड़ से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन उसको लेकर घर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी दर्दनाक मौत हो गई तो घटना की सूचना स्थानी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share