उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के झाड़ी रामपुर गांव में एक पानी भरे खुले सेप्टिक टैंक में बच्चे की गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के झाड़ी रामपुर गांव निवासी अचल सिंह का 5 वर्षीय पुत्र अंश गांव में खेल रहा था। जो दो वर्ष पूर्व गाँव निवासी फूलचंद द्वारा 12 बाई 12 व 13 फिट गहरा सेप्टिक टैंक बनवाया था निर्माण के बाद से उसका इस्तेमाल नही हुआ और टैंक में 8 फिट पानी भरा था। बच्चा खेलते हुए सेप्टिक टैंक में गिर गया। टैंक में पानी भरे होने के चलते टैंक में गिरे बच्चे की जानकारी किसी को नही हो सकी। काफी समय बीतने के बाद जब बच्चे का शव ऊपर पानी में तैरने लगा तब ग्रामीणों की नजर पड़ी। जिसकी सूचना स्थानी पुलिस को दी गई वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे के शव मिलने की खबर उसकी मां रामादेवी उसकी बड़ी बहने तेजल और आकांक्षा को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!