G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में माह के प्रथम शनिवार को तहसील खागा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज राजस्व, विकास, पुलिस, विद्युत् आदि विभागों से सम्बंधित कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ निस्तारित किये जाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टि के आधार पर किया जाए और जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार का विलम्ब नहीं होने पाये।

उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें। शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादी की छोटी या बड़ी प्रत्येक समस्या को गम्भीरता से सुना जाए और धरातल पर शिकायतों का निस्तारण कर समय सीमा के अन्तर्गत ही उनका निराकरण भी सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खागा नंद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील भारती, जिला विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंदरौल, डीसी एन0 आर0 एलम0, उपायुक्त मनरेगा, परियोजना निदेशक डी0 आर0 डी0 ए0 सहित जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share