G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस बिन्दकी में सूरज पटेल मुख्य विकास अधिकारी, फतेहपुर द्वारा प्रतिभाग किया गया। समाधान दिवस में जनता की समस्याये सुनी गयीं तथा उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस के बाद मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड कार्यालय देवमयी का आकस्मिक निरीक्षण किया ।

मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सुषमा देवी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि, सहकारिता, पंचायत, समाज कल्याण), अवर अभियन्ता (आर.ई.एस, लघु सिंचाई) व अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले। मनरेगा अन्तर्गत ग्रांट रजिस्टर का अवलोकन किया गया। उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों को त्वरित रूप से जनता की समस्याओ को निचले स्तर पर ही निस्तारित कराने के निर्देश दिये गये। सम्बन्धित योजनाओं के पटल सहायकों को योजनाओं से सम्बन्धित एवं सेवा सम्बन्धी अभिलेख अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया। साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी। उसके बाद विकास खण्ड मलवां अन्तर्गत कांजी हाउस, कल्यानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय गौपालक मौके पर उपस्थित मिले। पशुओ के रहने हेतु टीन शेड, भूसा, चारा, पानी आदि व्यवस्थायें संतोषजनक पायी गयीं। मौके पर साफ-सफाई की कमी पायी गयी जिसे ठीक कराने के निर्देश अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को दिये गये हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share