उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव मोड़ ओवर ब्रिज पर एक अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिसके चलते बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के कांधी गांव निवासी श्याम कुमार और उसकी 35 वर्षीय पत्नी उर्मिला उसके दो बच्चे बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव मोड़ ओवर ब्रिज पर पहुंचे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिसके चलते बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!