उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थानां क्षेत्र में बारात से लौट कर आ रही बस से बाराती के बस के नीचे आ जाने से कुचलकर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रज्जीपुर गांव निवासी छत्रपाल उर्फ गुंडा अपने रिश्तेदार नया पुरवा मजरे करमोन थाना थरियांव निवासी मोती सिंह के लड़के बाबू लाल की बारात रगेहरा थाना हथगाम बस से गया था। सुबह अन्य बारातियों के साथ वापस आते समय रविवार भोरपहर हथगाम छिवलहा मार्ग पर पुरंदर बाबू की अड़ार के समीप चलती बस से नीचे उतर गया। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि छत्रपाल मेहनत मजदूरी से परिवार चलाता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share