उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के जहानाबाद थानां क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला चंदागली में देर रात एक प्रेमी युगल द्वारा छत के कुंडे में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला चंदागली हाइवे रोड़ स्थित हेमंत सचान के आवास में उसके बहन की पुत्री दीक्षा उम्र 22 वर्ष पुत्री महेंद्र उत्तम निवासी मंक्षिलेगांव गांव थाना बकेवर अपनी छोटी बहन राखी तथा भाई अभि के साथ एस,एस,सी कोचिंग पड़ोस स्थित एक कोचिंग सेंटर पर कर रही थी। देर रात मृतका दीक्षा के मौसी की ननंद का लड़का रोहन पुत्र स्वं सुधीर ग्राम जरारा थाना बकेवर लोडर लेकर आया जो देर रात वही रुक गया। रात लगभग 1:00 बजे के करीब अचानक सिलेंडर गिरने से छत में सो रहा अभि की अचानक आंख खुल गई तो देखा कमरे के अंदर उसकी बहन दीक्षा तथा रोहन फांसी के फंदे पर लटक रहे है। घटना देखकर‌ अभी अवाक रह गया बगल में सो रही बहन राखी को जगा कर जानकारी दी। राखी ने अपने पिता महेंद्र को फोन कर पूरी घटना से अवगत कराया। दीक्षा के पिता महेंद्र मौके में पहुंच थाना जहानाबाद पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रोहन का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।आसपास के लोगों के मुताबिक रोहन का दीक्षा के पास आना जाना था। दीक्षा लगभग जहानाबाद में 8 माह से रह कर एसएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कर रही थीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!