उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के मवई गाँव के समीप यमुना नदी में भैस चराने गई युवती यमुना नदी में डूब गई। घटना की सूचना युवती के परिजनों और ग्रामीणों को हुई। काफी खोज बीन के बाद भी युवती का कुछ पता नही चला। 17 घंटे बाद युवती शव नदी में तैरता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के मवई गाँव निवासी राम राज की 17 वर्षीय पुत्री पूनम देवी यमुना नदी के किनारे शनिवार की सुबह भैंस चराने गई थी। तेज धूप में यमुना नदी में भैंस नहाने लगी तभी पूनम भी यमुना नदी में नहाने लगी थी। नहाते वक्त पूनम नदी में डूबने लगी यह देखते ही गांव के दो बच्चे जो साथ मे भैंस चराने गए थे डूबता हुआ देख वह शोर मचाने लगे। जब तक कोई बचाने के लिए आता तब तक पूनम नदी में डूब चुकी थी। सूचना मिलते ही नदी किनारे ग्रामीणों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। काफी खोजबीन के बावजूद पूनम का कुछ पता नही चला। पूनम गांव के ही जूनियर विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी। पूनम की मौत के बाद घर पर कोहराम मचा रहा। देर रात खोजबीन के बाद सभी लोग घर वापस हो गए। रविवार की सुबह 5 बजे आवाजीपुर के नीचे यमुना नदी में पूनम का शव तैरता हुआ मिला।जिसे पुलिस ने पंचनामा भरकर पोष्टमार्डम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
