उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको नजदीकी स्वास्थ् पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के परसेठा गांव निवासी स्वर्गीय जयचंद का 32 वर्षीय पुत्र सरवन बीती देर शाम किसी काम से ललौली थाना क्षेत्र बाइक से गया था। जब वह ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसको फौरन जिला ताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच उपरांत सरवन को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!