उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जगरावा पूरे दयाल गांव में एक युवक आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिर कर घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जगरावा पूरे दयाल गांव निवासी राममोहन का 45 वर्षीय पुत्र पुत्तन पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी उसका पैर पेड़ से फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिर कर घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!