G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की समाज सेवी संस्था के सदस्य ने इमरजेंसी केस में कानपुर जिले में भर्ती मरीज़ के लिए रक्तदान किया गया। आपको बताते चले कि कानपुर प्राइवेट अस्पताल मधुराज में भर्ती जरूरतमन्द मरीज बच्चा लाल पुत्र सुनहरी लाल निवासी रमईपुर कानपुर निवासी मरीज के लंकस व किडनी में इन्फेक्शन के कारण मरीज को रक्त की कमी हो गई। जिस कारण से डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट एबी निगेटिव रक्त की अवश्यकता बताई यह रक्त समुह काफी दुर्लभ है। जो कि पूरे कानपुर शहर के किसी रक्तकेन्द्र मे उपलब्ध नही था। मरीज के तीमारदार मरीज के पुत्र देवेंद्र काफी परेशान थे।

उन्होंने कानपुर टीम के कपिल केसरवानी से सम्पर्क किया रक्तसमूह दुर्लभ होने कारण नही मिल पा रहा था। जिस पर कपिल केसरवानी ने जिले की सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम से सम्पर्क किया। केस की जानकारी होते ही केस को ग्रुप में डाला गया। केस देखते ही सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्य रिंकु जो कि सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी है। उन्होंने तुरंत अपने भाई रमन से बात कर उनको जिला अस्पताल के रक्तकेन्द्र भेजा जहां पर कानपुर में भर्ती मरीज के लिये रमन ने अपना पहला दुर्लभ रक्त समूह एबी निगेटिव रक्तदान किया। और मरीज के तीमारदार मरीज के बेटे देवेंद्र को दुर्लभ रक्त एबी निगेटिव असानी से उपलब्ध करवाया। जिस पर उन्होंने पूरी टीम का धन्यवाद किया और टीम से जुड़ कर आगे भी रक्तदान करेंने का संकल्प लिया। इस अवसर पर टीम से गुरमीत सिंह विवेक सिंह व रक्तकेन्द्र से कमला उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share