उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के मोहगलीपुर गांव में परिवारिक विवाद के चलते एक कल युगी पुत्र ने अपने पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने में किया तो पुलिस घायल को इलाज और मेडिकल के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहगलीपुर गांव निवासी सुंदर का 65 वर्षीय पुत्र राजपाल को पारिवारिक विवाद के चलते हैं एक कल युगी पुत्र ने अपने पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जिससे पिता खून से लतफत हो गया उसके बाद पीड़ित पिता अपने साथ हुई घटना की शिकायत करने स्थानीय थाने पहुंचा तो पुलिस घायल को इलाज और मेडिकल के लिए असोथर सीएचसी लेकर पहुंची। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गम्भीर देखते हुए उसे सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!