उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील के समीप संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ की मौत हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी स्व. झुरी का 65 वर्षीय पुत्र हरिलाल जो कल मुकदमे की पैरवी के लिए सदर कोतवाली क्षेत्र आया था। नई तहसील के समीप संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी अस्थानीयो ने पुलिस को दिया। तो वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!