उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पिलखनी गाँव के समीप विक्रम ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दो लोग गम्भीर रू से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी एम्बुलेन्स को दी। वही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के नरवल थानां क्षेत्र के कस्बा निवासी लल्लन सिंह का 35 वर्षीय पुत्र कामता सिंह व 64 वर्षीय आचार्य जी दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद में किसी समारोहा में शामिल होने या रहे थे।

जब इनकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के पिलखनी गाँव के समीप पहुंची तभी एक विक्रम ने बाइक में टक्कर मार दिया। विक्रम की टक्कर से बाइक सवार दोनों लोग रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को हुई तो मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाजबकर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!