उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सखी मानव सेवा समिति के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिवक्ता गणों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया। और भविष्य में 1100 पौधों के रोपित किए जाने और उन्हें संरक्षित किए जाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रबंधक नमिता सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों से हमारी संस्था के द्वारा हरियाली मिशन के नाम से इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। और जिले की तीनो तहसीलों में लगातार पौधरोप का कार्यक्रम चल रहा है। बहुत सारे लोग हमारी इस मुहिम से प्रेरित होकर हमारे साथ जुड़ भी रहे हैं। बहुत सारे फल दार एवं छाया दार पौधों का रोपण संस्था के द्वारा बराबर चल रहा है। पौधरोपण के इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से वरिष्ठ समाजसेवी रमाकांत त्रिपाठी एडवोकेट, पूजा सचान, सिद्धांत पटेल, धीरेंद्र यादव, गरिमा देवी, गीत लोधी, संतोष कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहेl
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By