उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास चौराहे के समीप खड़े ट्रक में बाइक सवार पीछे से जाकर घुस गया। जिसके चलते बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था में बाइक सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली की पुलिस चौकी क्षेत्र के खजुहा कस्बा निवासी छोटटन साहू का 28 वर्षीय पुत्र कल्लू साहू किसी काम से सदर कोतवाली क्षेत्र आया हुआ था। जब वह भिटौरा बाइपास चौराहे के समीप पहुंचा तभी रोड किनारे एक खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। जिसके चलते बाइक सवार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल बाइक सवार को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!