उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थानां क्षेत्र में सुबह शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बहन बहनोई के घर आम देकर वापस घर लौटते समय अज्ञात हत्यारों ने रात में हत्या कर दिया। सुबह शौच क्रिया के लिए निकले लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली जनपद के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अल्पी का पुरवा बड़ागांव निवासी होरीलाल यादव 36 वर्ष पुत्र झूरी लाल शनिवार को अपने बहन बहनोई रामकरन यादव पुत्र मैकू लाल यादव के घर आम पहुंचाने आया था। आम देकर वह अपने घर वापस चला गया। लेकिन समय से घर न पहुंचने पर उसकी पत्नी शिव कुमारी ने फोन से जानकारी ली, तो उसने बताया कि अभी कुछ देर बाद आ रहा हूं। फिर समय बीत जाने के बाद दोबारा उसने फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। तब वह किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हो गई।

सभी संभावित स्थानों पर फोन लगाकर जानकारी करने लगी, लेकिन कहीं कुछ अता पता नहीं चला। सुबह गांव के लोग शौच क्रिया करने के लिए खेतों की तरफ जा रहे थे। तो देखा कि बरियावां गांव के पास एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते-देखते घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त कराया तो पता चला कि मृतक किशुंदासपुर अपनी बहन बहनोई घर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेज दिया।: – शहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share
error: Content is protected !!