Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र कोर्रा कनक गांव के ही सुनसान जगह पर फिर से पड़ा मिला एक युवक का शव इसके पूर्व में भी मिल चुके हैं दो लड़कियों के शव जांच उपरांत शिनाख्त कर मुजरिमों को भेजा जा चुका है जेल आपको बताते चले की मामला फतेहपुर जनपद के थाना ललौली क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव का है, जहां रोहित सोनकर पुत्र देशा सोनकर निवासी कोर्रा कनक का शव गांव के ही पंचायत भवन के रास्ते से कुछ दूरी पर जहां से घनश्याम डेरा जाते हुए एक ट्यूबवेल के नजदीक आज सुबह एक शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि रोहित लोटा लेकर शौच क्रिया हेतु सुबह अपने घर से निकला था। अज्ञात व्यक्ति के सूचना पर आनन-फानन पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माता-पिता का आरोप है। की रोहित को साजिशन शराब के साथ जहरीला पदार्थ पिलाया गया है। मृतक का शव देखने के बाद से घर वालो का रो-रो बुरा हाल है।

By