उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव के समीप आज सुबह एक डम्पर मोरंग खदान मोरंग लेने जा रहा था। तभी डंपर चालक को नींद की झपकी आ गई। और डंपर अनियंत्रित होकर खंती में जाकर बीम से टकरा गया। जिसमें चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के नरसिंहपुर थाना क्षेत्र के अहिरन डेरा गांव निवासी राम जनक का 38 वर्षीय पुत्र दिलीप जो ट्रक चालक है आज वह डम्पर लेकर मोरंग खदान मोरंग लेने जा रहा था। जैसे ही वह सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव के समीप पहुंचा। तभी उसको नींद की झपकी आ गई और डंपर अनियंत्रित होकर खंती में जाकर बीम से टकरा गया। जिसमें चालक दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!