उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा पंथुवा गांव में एक युवक ने पत्नी वियोग में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रमवा पंथुवा गांव निवासी श्रीपाल का 32 वर्षीय पुत्र कुन्नू ने पत्नी वियोग में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई राम प्रसाद ने बताया हमारे छोटे भाई की पत्नी अंजू देवी ने किन्ही कारणों के चलते 3 माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। जब से मेरा भाई कुन्नू मानसिक तनाव में रहा करता था। बीती रात उसने भी घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली पत्नी वियोग के चलते मेरे भाई ने घटना को अंजाम दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!