उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू नगर पंचायत क्षेत्र के पं.दीन दयाल नगर में अज्ञात कारणों से दो घरों में आग लग गयी। जिससे ग्रहस्ती का लाखों कीमती सामान जल कर राख हो गया। और पड़ोसियों की मदद से किसी तरह से आग को काबू किया। और घटना की सूचना पर समाजसेवियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। तथा शासन से मिलने वाली राशि दिलाने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत खखरेरू पं.दीन दयाल निवासी महेश प्रसाद व अमृतलाल पुत्र सिटिल के घर में दोपहर समय लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से घर पर आग लग गयी। जिससे ग्रहस्ती की दो साइकिल, चारा कतरने वाली मशीन, भूसा, चारपाई सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गयी। बताया जाता है कि दिनांक 23 जून 2023 को समय लगभग एक बजे आग की खबर सुनते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। और समरसेबल की मदद से आग को काबू करने में जुट गए। और किसी प्रकार से आग को काबू कर लिया। लेकिन तब तक महेश प्रसाद की दो साइकिल, चारा मशीन, भूसा व छाया में बंधा बछडा झुलस गया। और अमृतलाल के घर का छप्पर, चारपाई सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। वही घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे सभासद ने राजस्व विभाग को सूचित किया। वही समाजसेवी जनसेवक राजेश सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। और शासन से मिलने वाली सहायता धनि राशि दिलाने का आश्वासन दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
