उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव में एक किशोरी घर का काम कर रही थी। तभी कहीं से उड़कर आई मधुमक्खी ने उसको काट लिया। कुछ समय पश्चात किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन किशोरी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव निवासी रक्षपाल की 17 वर्षीय पुत्री मालती देवी घर में घर का काम कर रही थी। तभी कहीं से उड़कर आई मधुमक्खी ने उसको काट लिया।

कुछ समय पश्चात किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां किशोरी की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किशोरी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!