उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़े पुल के समीप एनएच 2 पर ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी स्वर्गी राजाराम का 45 वर्षीय पुत्र आशिक लाल बाइक से सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर गांव आया हुआ था। वह जैसे ही अपने गांव वापस जाने के लिए निकला तो बड़े पुल के समीप एनएच 2 पर ट्रैक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक आशिक लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची है सरकारी एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत घायल को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!