उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गांव के सामने बीती रात एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात ट्रक रोड पार कर रहे अधेड़ को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे अधेड़ रॉड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल गो गया। घटना की जानकारी घायल के परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गाँव निवासी रक्षपाल का 50 वर्षीय पुत्र सन्त लाल बीती रात किसी काम से गाँव के सामने रोड पर कर रहा था। तभी रोड से निकला अज्ञात ट्रक उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। ट्रक की टक्कर से सन्त लाल रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। घटना की सूचना घायल के परिजनों को हुई तो मौके पर पहुचने के बाद उसको सरकारी एम्बुलेन्स से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!