उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी मथइयापुर गांव के समीप बीती देर शाम पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को हुई तो मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भादर गांव निवासी जगदीश का 25 वर्षीय पुत्र पिंटू बीती देर शाम किसी काम से बाइक द्वारा जा रहा था।

जब वह लकड़ी मथइयापुर गाँव के समीप पहुंचा तभी पिकअप से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी एम्बुलेन्स को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!